Monday, November 23, 2009

भगवान

१. हर एक इन्सान में भगवान है ! 
२. किसी भी इंसान का दिल मत दुखाओ , क्योंकि हर इन्सान में रब रहता है ! 
३. रोजाना ३० मिनट भगवान के लिए रखो !
४. जहाँ तक हो सके जरूरतमंद की मदद करें ! 
५. मदद सिर्फ उन्ही की करें जो बहुत ही जरूरतमंद हों , जो खुद कमा सके वह भीख मांगे तो पाप हैं !
६. भगवान की भक्ति में हम १० मिनट नहीं बैठ सकते , परन्तु ३ घंटे ( तीन घंटे) की फिल्म देख सकते हैं , इसी से अंदाजा लगा सकते हैं की हम भगवान से कितना प्यार करते हैं !
७. भगवान को पाने के लिए हमें अपने मन को वश में करना पड़ेगा , जो की सब से मुश्किल काम है !
८. मन को वश में करने का सबसे आसान तरीका यही है की मन का कहना मानना छोड़ दो .
उदहारण के लिए अगर आपका मन कहे की अभी सो जा सुबह पढ़ लेना , तो दो घंटे और पढ़ कर इसको सजा देनी चाहिए ताकि यह दोबारा ना कहे
मन को वश में करने की एक और उदहारण देता हूँ , एक आदमी भगवान को पाना चाहता था , उसके गुरु ने कहा था की भगवान 
को पाने में सबसे बड़ी बाधा मन है अगर अपने मन को वश में कर लोगे तो भगवान को पा सकते हो , और मन को वश में करने 
का असं तरीका है की इसका कहना मानना छोड़ दो , गुरु जी ने कहा था की जब आप भगवान की पूजा में बैठोगे तो यह मन 
आपको दस मिनट भी नहीं बैठने देगा , जब वह आदमी भगवान की पूजा में बैठा तो ऐसे ही हुआ जैसे उसके गुरु जी ने कहा था !
अब उसको गुरु जी की बात याद आई की मन का कहना मानना छोड़ दो , अभी वह सोच ही रहा था की उसको बहुत अच्छी खुशबु 
आई , यह खुशबु जलेबियों की थी , उसके मन ने कहा की जलेबी खानी है , उस आदमी ने सोचा की अब बताता हूँ इस मन को 
जलेबी खाना चाहता है, वह सब से पहले जंगल गया और वहां पर सारा दिन लकड़ी काटी , फिर शाम को बाज़ार गया , वहां पर 
बाज़ार में लकड़ी बेची! जो पैसे मिले उसकी जलेबी ली , जब चार पांच जलेबी खाई तो मन बोला " बस और नहीं "
आदमी ने और खाई तब मन फिर बोला " बस और नहीं" 
आदमी ने फिर खाई , पर इस के बाद उसको उलटी आई , आदमी ने फिर खाई , और उलटी की 
अब आदमी ने अपने मन से कहा , खायेगा जलेबी , मन बोला , कभी नहीं मांगूगा.
तो देखा बच्चो की अपने मन को कैसे वश में करना है
९. यह मन ही है जो भगवान पर से हमारा भरोसा उठाता है , अगर हमारी कोई इच्छा ना पूरी हो तो यह मन हमे कहता है की भगवान तो है ही नहीं !
१०. एक कहावत भी है की मन के हारे हार है , मन के जीते जीत ! 
११. भगवान की सच्ची पूजा यही की सभी धर्मो का मान हो !
१२. भगवान से सभी के बारे में अच्छा मांगो , क्योंकि सभी में हम भी आते है !
१३. भगवान की भक्ति में शक्ति होती है!
१४. भगवान में भरोसा रखें , क्योंकि अगर आपको भगवान में भरोसा है तो पत्थर में भी भगवान मिल जायेंगे!
१५. भगवान के पास इच्छाओ का ढेर न लगाये , याद रखे भगवन एक समय में एक ही इच्छा सुनते है और पूरा करते हैं .
१६. पचहतर प्रतिशत लोग यह जानते तो है परन्तु अलग - अलग भगवान से अलग - अलग इच्छा मांगते हैं! परन्तु याद नहीं 
रखते कि भगवान तो एक है . 
१७. हमेशा याद रखे कि सभी धर्मो में समानता है !
क्योंकि 
१. God is One 
२. एक ओंकार 
३. सबका मालिक एक 
सभी धर्म एक ही बात कि तरफ इशारा करते हैं कि भगवान एक है !
१८. किसी भी धर्म में दंगो का कोई जीकर नहीं है फिर भी दंगे होते हैं , क्यों -----
कारण यही है कि हम अपना धर्म श्रेष्ट मानते हैं कि दुसरे का धर्म तुच्छ !
१९. कोई भी धर्म घृणा फेलाने को नहीं नहीं कहता फिर भी हम घृणा करते हैं क्यों ------
कारण स्पष्ट है कि हम अपने आपको उच्च मानते हैं दुसरे को निम्न . 
२०. याद रखे 
अगर अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए एक कदम उठाते हैं ( Seriously ) तो भगवान आपको दस कदम उठा कर आगे रख 
देता है !
२१. अगर भगवान रहमत करे तो रेगिस्तान में भी सेब उग जाते हैं !